क्या ATM से 500 के नोट निकलने हो जाएंगे बंद? RBI ने किया बड़ा खुलासा

On: September 10, 2025 2:29 AM
Follow Us:
Will 500 rupee note stop being available from ATM?
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पिछले काफी दिनों से खबरें वायरल हो रही है कि ATM से 500 रुपए के नोट निकलना बंद हो जाएगा। लेकिन वित्त मंत्रालय ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। संसद में सरकार ने स्पष्ट किया कि जनता की लेन-देन की जरूरतों को देखते हुए RBI सभी मूल्यवर्ग के नोटों की संतुलित उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

आपको बता दें कि छोटे मूल्यवर्ग के नोटों तक आसान पहुंच के लिए RBI ने बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि 30 सितंबर 2025 तक 100 और 200 रुपए के नोटों की हिस्सेदारी एटीएम में 75% तक बढ़ाई जाए और 31 मार्च 2026 तक इसे 90% तक ले जाया जाए।

सरकार ने स्पष्ट किया कि यह कदम 500 रुपए के नोटों को बंद करने के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों के रोज़मर्रा के लेन-देन को आसान बनाने के लिए है। पहले भी RBI इस तरह के निर्देश जारी करता रहा है, ताकि नकदी की कमी से जनता को परेशानी न हो और फेक रिपोर्ट्स से फैली गलतफहमियों को दूर किया जा सके।

Rakshit Tyagi

Rakshit Tyagi

Rakshit Tyagi is premium content writer having experience 8 years of content writing.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment