
Rain Alert : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग एक अनुसार आज 15 जिलों में झमाझम बारिश होगी। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिले शामिल हैं। विभाग के अनुसार पलवल और नूंह में ही ज्यादा बारिश होगी जबकि बाकी बचे 13 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।
इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
वहीं, 7 जिलों- जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा IMD के पूर्वानुमान की मानें तो 10 अगस्त के बाद से फिर से मौसम करवट लेगा, इस दौरान एकबार फिर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है।
जानें आगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
9 अगस्त : पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के 25 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
10 अगस्त : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत जिले के 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिलों में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हैं। सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहेगा।