Haryana : हरियाणा के बस यात्रियों के लिए खुशखबरी! रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई नई बसें

Haryana : हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। फरीदाबाद डिपो को परिवहन विभाग ने 10 नई AC बस भेज दी हैं। फिलहाल इन बसों के जरूरी दस्तावेज तैयार हो रहे हैं। अगले कुछ दिनों में यह बसें निर्धारित रूटों पर दौड़ती नजर आएंगी। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद डिपो में 160 बस पहले थी। अब यहां पर 10 नई AC बस आने के बाद यह संख्या बढ़ कर 170 हो गई है।

इन रूटों पर दौड़ती हैं बसें

यहां से चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, वैजनाथ, कटरा, अमृतसर, जयपुर, दिल्ली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ के लिए बस संचालित की जाती हैं। अब तक चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, जयपुर को छोड़़ कर अन्य रूटों पर सामान्य बस चलती हैं। अब 10 नई एसी बसों के आने से और कई रूटों पर एक अच्छी सुविधा मिलेगी। डिपो के पास कंडक्टर और चालकों की संख्या पूरी है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मेरठ के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग बस चलाने की मांग करते आ रहे हैं। औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग हजारों की संख्या में रहते हैं। इन लोगों को राष्ट्रीय पर्व और तीज-त्योहार के मौके पर अपने घर जाना होता है। सीधी बस न होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top