Rain Alert : हरियाणा में आज होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में अलर्ट; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Rain Alert : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने आज पूरे सूबे में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। IMD ने फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल, रोहतक, पानीपत और सोनीपत में बारिश की संभावना जताई हैं। वहीं पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर और गुरुग्राम में तेज बारिश जारी है।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

सोमवार को प्रदेश के 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जिस कारण इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top